Ileana D’Cruz ने दी गुड न्यूज, बिना शादी के बनेंगी मां! -पोस्ट कर दी जानकारी
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज प्रेग्नेंट है और ये खबर उन्होंने ही आपने सोशल मिडई अकॉउंट से शेयर की है। शादी से पहले उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। ये पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई बोल्ड स्टेमेंट्स शेयर किए हैं। इलियाना डिक्रूज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं।
इनमें से एक में न्यू बॉर्न बेबी का बॉडीसूट नजर आ रहा है, जिस पर लिखा हुआ है, ‘अब एडवेंचर शुरू हो गया है।’ वहीं, दूसरी तस्वीर में एक पेंडेंट देखने को मिल रहा है, जिस पर ‘मामा’ लिखा हुआ है। इलियाना के जरिए साझा किए गए इस पोस्ट ने सोशल मीडिया जगत में सनसनी मचा दी है। साथ ही लोग इसे देखकर उन्हें बधाइयां देने लगे हैं।
इलियाना डिक्रूज ने फिल्म इंडस्ट्री में गुटबाजी से लेकर उनकी फिगर और लुक्स को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर भी कई बार करारा जवाब दिया है। साल 2019 में एक बार आस्क में एनीथिंग सेशन के दौरान कुछ ट्रोल्स ने उनकी वर्जिनिटी को लेकर सवाल किए थे। ट्रोल्स के इन सवालों का एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया था।
https://twitter.com/ileana_dcruzFAN/status/1648178490817286144

