नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, 45 मिनट तक CPR से बचाने की कोशिश रही नाकाम

नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, 45 मिनट तक CPR से बचाने की कोशिश रही नाकाम

हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 75 वर्षीय अभिनेता को गुरुवार सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उन्हें बचाने के लिए लगभग 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टर उन्हें पुनर्जीवित करने में सफल नहीं हो सके। डॉक्टर ने बताया कि इस मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है। निधन के चिकित्सकीय कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *