ऑड-इवेन पैटर्न से स्कूल आएंगे विद्यार्थी

ऑड-इवेन पैटर्न से स्कूल आएंगे विद्यार्थी

10वीं से ऊपर के सभी स्कूल तो खुलेंगे लेकिन न तो एसेंबली होगी और न ही लंच का एक समय रखा जायेगा। कक्षा में एक साथ दस विद्यार्थी से अधिक नहीं बैठेंगे। विद्यार्थियों के बीच छह फीट की दूरी कक्षा में रखी जायेगी। स्कूल में विद्यार्थियों के बीच दूरी रखी जाए, इसके लिए ऑड-इवेन रोल नंबर के अनुसार छात्र बुलाये जायेंगे। स्कूल खुलने के समय सारे मुख्य द्वार खोल दिये जाएंगे तो वहीं छुट्टी के समय अलग-अलग गेट से विद्यार्थी स्कूल से बाहर आयेंगे।

बिहार शिक्षा विभाग द्वारा 12 जुलाई से स्कूल खोलने की घोषणा की गयी है। पहले चरण में 11वीं और 12वीं की कक्षाएं खुलेंगी। कोरोना से विद्यार्थी और शिक्षकगण बचे रहें, इसके लिए हर स्कूल एसओपी तैयार कर रहा है। डान बास्को एकेडमी की मानें तो सरकार की गाइडलाइन के अलावा स्कूल ने गाइडलाइन बनायी है। अभिभावकों को इसकी जानकारी दी जायेगी। कई स्कूल में प्रवेश मास्क व ग्लब्स पहन कर होगा। सेंट डॉमिनिक सोवियोज के निदेशक जीजे गाल्स्ट्रॉन ने बताया कि हर विद्यार्थी को मास्क व ग्लब्स पहन कर आना है।

– कक्षा के अलावा किसी तरह का समारोह स्कूल में नहीं होगा
– बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी
– छह फीट की दूरी के अनुसार बेंच-डेस्क लगाए जायेंगे
– एक बेंच पर एक ही छात्र बैठेगा
– स्कूल बस का हर दिन सेनेटाइजेशन होगा
– स्कूल खुलने और बंद होने के समय सेनेटाइज किया जाएगा
– स्कूल आने और जाने का अलग-अलग मुख्य द्वार होगा
– सेनेटाइजर स्टेशन बनाए जाएंगे
– स्कूल परिसर में थूकने आदि पर पाबंदी रहेगी
– कोरोना गाइडलाइन की बातें लिखकर जागरूक की जाएंगी
– लैब, लाइब्रेरी बंद रखी जाएगी

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *