बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा की “CBSE बोर्ड परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए”

बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा की “CBSE बोर्ड परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए”

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं छात्रों के जीवन में काफी महत्वपूर्ण होती हैं. इसलिए सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित होनी चाहिए। मंत्री ने यह भी कहा कि महामारी की स्थिति में परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकती हैं, लेकिन सीबीएसई को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए एक अस्थायी तारीख की घोषणा करनी चाहिए. इसके अलावा उन्होंने कोविड-19 स्थिति को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षाएं कराने का भी सुझाव दिया है.

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली सरकार बोर्ड परीक्षा के आयोजित कराने के पक्ष में नहीं है. बोर्ड परीक्षा पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनकी सरकार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए सीबीएसई द्वारा बताए गए विकल्पों के पक्ष में नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों का टीकाकरण किए बिना परीक्षा की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना एक बड़ी गलती साबित होगी.

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *