‘हमरा साथे काम करबू…’ भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने 10 साल छोटी हसीना को दिया भोजपुरी फिल्मों का बड़ा ऑफर

‘हमरा साथे काम करबू…’ भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने 10 साल छोटी हसीना को दिया भोजपुरी फिल्मों का बड़ा ऑफर

भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने से 10 साल छोटी हसीना को भोजपुरी फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया. बातचीत के दौरान पवन सिंह ने उनसे पूछा, ‘मेरे साथ काम करबू?’.

मनोरंजन डेस्क। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। अमेजन प्राइम वीडियो के शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में बतौर गेस्ट पहुंचे पवन सिंह ने अपने खास भोजपुरी अंदाज से माहौल खुशनुमा बना दिया। शो के बेसमेंट में कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत और ‘लगावेलू जब लिपिस्टिक’ गाने पर डांस के बीच उन्होंने टीवी अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी को साथ काम करने का ऑफर भी दे दिया।

पवन सिंह ने प्रियंका से पूछा- ‘हमरे साथ एक काम करबू?’

शो के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स टेबल के आसपास बैठकर चाय पीते हुए बातचीत कर रहे थे। इसी बीच पवन सिंह ने प्रियंका चाहर चौधरी से उनके अभिनय करियर के बारे में पूछा। प्रियंका ने बताया कि उन्हें एक्टिंग की दुनिया में करीब पांच से छह साल हो चुके हैं और वह टेलीविजन का जाना-पहचाना चेहरा हैं।

यह सुनकर पवन सिंह ने अपने चिर-परिचित भोजपुरी अंदाज में पूछा, “हमरे साथ एक काम करबू?” पवन सिंह के इस सवाल पर प्रियंका हंस पड़ीं। उन्होंने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “करबू! बताइए, ये पूछने की बात है। नेकी और पूछ-पूछ।”

इस बातचीत के दौरान मनीष कश्यप ने भी सुझाव दिया कि प्रियंका को पवन सिंह के साथ किसी दमदार भोजपुरी ‘रंगदारी सॉन्ग’ में नजर आना चाहिए।

गाने से लेकर वेब सीरीज तक साथ काम करने की बात

पवन सिंह ने प्रियंका के साथ काम करने की संभावनाओं को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह उनके साथ गाना, फिल्म और वेब सीरीज भी करेंगे। इस तरह बातचीत के दौरान प्रियंका के लिए भोजपुरी मनोरंजन जगत में काम करने के कई विकल्पों की चर्चा हुई।

वहीं, प्रियंका ने भोजपुरी दर्शकों के बीच कलाकारों की लोकप्रियता का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों का जबरदस्त उत्साह उन्हें तब देखने को मिला था, जब उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ काम किया था।

छह साल की उम्र में गाया था पहला गाना

शो में बातचीत के दौरान प्रियंका ने पवन सिंह से उनके संगीत करियर के बारे में भी सवाल किया। इस पर पवन सिंह ने बताया कि उन्हें संगीत की दुनिया में करीब 36 साल हो चुके हैं। उन्होंने याद किया कि महज छह साल की उम्र में ही उन्होंने अपना पहला गाना गाया था।

पवन सिंह ने अपने सफर के बारे में बताते हुए कहा कि आज उन्हें जो पहचान और लोकप्रियता मिली है, उसके पीछे वर्षों का संघर्ष और कड़ी मेहनत है। उनकी यह बात बताती है कि भोजपुरी संगीत जगत में उनका सफर बचपन से शुरू हुआ और लंबे समय के प्रयासों के बाद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

फिलहाल, शो में पवन सिंह और प्रियंका चाहर चौधरी की यह बातचीत दर्शकों के लिए मनोरंजन का खास पल बन गई। दोनों साथ में किसी गाने, फिल्म या वेब सीरीज में नजर आएंगे या नहीं, यह आने वाले समय में ही स्पष्ट होगा।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *