पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ प्रेस कॉन्फ्रेंस

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ प्रेस कॉन्फ्रेंस

राजधानी पटना में  पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया | इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार, STET संघर्षशील शिक्षक संघ के अध्यक्ष कुंदन कुमार और तमाम छात्र उपस्थित थे| इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के अधिकारियों के द्वारा अंधाधुंध लाठियां चलाई गई|

कब तक इन छात्रों को न्याय मिलेगा
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि मैं इस घटना का निंदा करता हूं | मनीष कुमार ने सीएम नीतीश कुमार को कहा कि कब तक इन छात्रों को न्याय मिलेगा| लोकतंत्र में जनता मालिक है , अगर अफसरशाही लोकतंत्र में हावी होगी तो मेरा स्पष्ट कहना है कि लोकतंत्र नहीं बचेगा|
मनीष कुमार ने कहा कि अगर महागठबंधन यह कहती है कि गरीबों, मजदूरों,पिछड़ों की सरकार है तो जल्द से जल्द  कार्यवाही करें| अगर  कार्यवाही नहीं हुई तो सरकार किसी का भी हो छात्रों पर बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी|

रोजगार और बहाली के लिए पटना में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन

उन्होंने कहा कि रोजगार और बहाली के लिए पटना में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे| संविधान को मद्देनजर रखते हुए हमें हक मिला है कि आंदोलन करे | हमे आतंकवादियों और गुंडे मवालियों की तरह सरकार के अधिकारियों ने पिटाई की | इस बर्बरता से छात्रों को पीटा है अगर उन अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं की गई तो आगामी 5 दिनों के बाद डीएम आवास का घेराव करेंगे|
अध्यक्ष मनीष कुमार ने सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है कि अगर ADM पर कार्यवाही नहीं की गई तो डीएम कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे|

हिंसा में संलिप्त होने का आरोप

साथी मनीष कुमार ने डीएम को भी इस हिंसा में संलिप्त होने का आरोप लगाया है |मनीष कुमार ने पीएमसीएच में भर्ती विद्यार्थियों की तस्वीरें भी दिखाई और बताया कि उन्हें काफी गहरी चोट लगी है|
उनका कहना है कि पीएमसीएच में भर्ती विद्यार्थियों को अभी तक उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश अभी तक देखने क्यों नहीं गए |

दोहरी चरित्र

मनीष कुमार ने कहा कि जिस तिरंगे को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हर घर तिरंगे को फहराया उसी झंडे पर ADM ने डंडा बरसाने का काम किया है यह दोहरी चरित्र नहीं चलेगी|

 

 

 

 

Hamara-Bihar

Related articles

One thought on “पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ प्रेस कॉन्फ्रेंस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *