Bihar Board 2024 Result: टॉपर्स की सूची यहाँ देखें – results.biharboardonline.com

Bihar Board 2024 Result: टॉपर्स की सूची यहाँ देखें – results.biharboardonline.com

बिहार बोर्ड ने रविवार को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। सबसे पहले मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करनेवाला देश का पहला बोर्ड बन गया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में इस बार कुल 16,64,252 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 13,79,842 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली। सफलता का प्रतिशत 82.91 है। पिछले साल के मुकाबले सफलता में लगभग 2 फीसदी की वृद्धि हुई है। जिला स्कूल पूर्णिया के शिवंकर कुमार ने 97.80 प्रतिशत (489) अंक प्राप्त करके राज्यभर में पहले स्थान पर रहा। वहीं दूसरे स्थान पर समस्तीपुर जिले के वी हाई स्कूल मोवाजीदपुर नॉर्थ के आदर्श कुमार को 97.60 प्रतिशत (488) अंक प्राप्त हुआ।

बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट http://results.biharboardonline.com या http://bsebmatric.org पर जाकर सभी विद्यार्थी अपने रिजल्ट देख सकते है डाउनलोड और भी कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को अपना परिणाम देखने के लिए अपने रोल नंबर तथा रोल कोड को भरकर सबमिट करना होगा।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *