‘मुद्दों की बात छोड़ मछली और संतरा पर हो रही सियासत’ तेजस्वी ने बीजेपी को महंगाई और बेरोजगारी पर घेरा

‘मुद्दों की बात छोड़ मछली और संतरा पर हो रही सियासत’ तेजस्वी ने बीजेपी को महंगाई और बेरोजगारी पर घेरा

चुनाव प्रचार के दौरान नवरात्रि में तेजस्वी यादव के मछली खाने और संतरा खाने को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। नवरात्रि में मछली खाने को लेकर एक तरफ बीजेपी ने हमलावर हो गई है और लालू-तेजस्वी को फर्जी सनातनी बताया है तो दूसरी तरफ फजीहत के बाद तेजस्वी ने संतरा खाकर खुद को भगवाधारी बता दिया। मछली और संतरा खाने पर हो रही सियासत पर तेजस्वी का रिएक्शन आया है।गुरुवार को चुनाव प्रचार में रवाना होने से पहले तेजस्वी ने मीडिया से बाचतीच के दौरान बीजेपी पर हमला बोला। मछली और संतरा खाने पर बीजेपी की तरफ से की जा रही सियासत पर तेजस्वी ने कहा कि खाने पीने पर सियासत होने लगे तो आप समझ जाइए, मुद्दे की बात होनी चाहिए न। हमलोग तो मुद्दे की बात करना चाहते हैं। हमलोग बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्या एक बार भी बीजेपी के लोगों ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की जरूरत है? एक बार भी नहीं कहा कि बिहार को विशेष पैकेज देंगे। बीजेपी ने एक बार भी नहीं कहा कि वह बिहार के युवाओं का कैसे भला करेगी। इन सब मुद्दों पर तो किसी भी बीजेपी नेता ने कुछ नहीं कहा, उन्हें इन सब मुद्दों पर बात करनी चाहिए।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *