रोहतास में जदयू कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी ने सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष रवि पटेल को किया सम्मानित

रोहतास में जदयू कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी ने सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष रवि पटेल को किया सम्मानित

ROHTAS: रोहतास जिले में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा आयोजित सम्मान सह सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता श्री महेश्वर हजारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष, जनता दल यूनाइटेड — श्री रवि पटेल को श्री महेश्वर हजारी द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में करहगर विधायक श्री वशिष्ठ सिंह, नोखा विधायक श्री नागेंद्र चंद्रवंशी, जदयू जिला अध्यक्ष श्री बिंदा चंद्रवंशी, सभी जिला प्रभारी, पदाधिकारी एवं जनता दल यूनाइटेड के समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री महेश्वर हजारी ने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रखंड अध्यक्ष रवि पटेल ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें पार्टी और क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए और अधिक समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *