बिहार NDA में ‘नो कंफ्यूजन’, नीतीश कुमार के नेतृत्व पर क्या बोले सम्राट चौधरी

बिहार NDA में ‘नो कंफ्यूजन’, नीतीश कुमार के नेतृत्व पर क्या बोले सम्राट चौधरी

Patna : बिहार में 2025 का विधानसभा चुनाव NDA गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा। बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि NDA में कोई भ्रम नहीं है। सम्राट चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। यह घोषणा 2020 के चुनाव की तर्ज पर ही की गई है, जब नीतीश कुमार को NDA का नेता घोषित किया गया था। बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की थी कि नीतीश कुमार ही NDA के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।इसको लेकर कहीं कोई भ्रम नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा।

लालू परिवार पर भी बोला हमला

इसके अलावा, सम्राट चौधरी ने लालू यादव के परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें अपने 15 साल के शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। BPSC परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि एक परीक्षा केंद्र पर तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई पेपर लीक का सबूत देता है तो सरकार परीक्षा रद्द करने में देर नहीं करेगी।

अरविंद केजरीवाल की आलोचना

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पूर्वांचल के लोगों को बांग्लादेशियों और रोहिंग्या से जोड़ने की आलोचना की। चौधरी ने कहा कि 10-12 वर्षों से दिल्ली की सरकार में रहकर भी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल के लोगों के लिए कोई कार्य नहीं किया। पूर्वांचल के लोगों को इनसे सावधान रहने की जरूरत है और अब इन लोगों को जवाब देने का समय आ गया है।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *