कोरोना की तीसरी लहार से लड़ने के लिए बिहार सरकार बना रही ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं की टीम

कोरोना की तीसरी लहार से लड़ने के लिए बिहार सरकार बना रही ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं की टीम

कोरोना की तीसरी लहार से लड़ने बन रही ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं की टीम

विशेषज्ञ और डाक्टर देश में कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave of Corona) की आशंका जता रहे हैं। बिहार भी इस अंदेशा से वाकिफ है। यही कारन है की स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर का सामना करने के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (Rural Health Workers) की टीम बना रहा है। अब तक करीब 18 हजार स्वास्थ्य कार्यकर्ता सूचीबद्ध किए गए हैं। इन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को विभाग सबसे पहले प्रशिक्षित कराएगा। उसके बाद ये ग्रामीण क्षेत्रों में तीसरी लहर की रोकथाम के लिए काम करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग (बिहार) से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सूची सिविल सर्जनों को भेजी जा रही है। वे अपने इलाके के चयनित कार्यकर्ता के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (Primary Health Center) में प्रशिक्षण की व्यवस्था करेंगे। प्रशिक्षित होने के बाद इनका मुख्य काम कोरोना मरीजों की पहचान और होम आइसोलेशन वाले मरीजों का सहयोग करना होगा। औसतन हर पंचायत में २-३
स्वास्थ्य कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे। इन्हें इन्फार्मर सह ट्रीटमेंट सपोर्टर (Informer cum Treatment Supporter) माना जाएगा। विभाग की जानकारी के अनुसार, मरीजों की पहचान से लेकर उन्हें सहयोग करने पर प्रति मरीज दो सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जो सीधे इनके बैंक खाते में आरटीजीएस की जाएगी।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *