IPL 2023 SRH vs MI: मुंबई ने सनराइजर्स को 14 रन से हराया, मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत
IPL 2023 SRH vs MI: मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत, हैदराबाद के होम ग्राउंड पर खेले जा रहे आईपीएल 2023 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 14 रन से हरा दिया। इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम सिर्फ 178 रन ही बना सकी और मुंबई ने ये मैच 14 रन से जीत लिया।
इस जीत के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस के 5 मैचों में 6 प्वॉइंट्स हैं। हालांकि, टॉप-4 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज है। जबकि इसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का नंबर पर हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स क्रमशः दूसरे, तीसरें, चौथे और पांचवें नंबर पर काबिज है। हालंकि, लखनऊ सुपर जाएंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के 6-6 प्वॉइंट्स हैं।
Three wins in a row for the @mipaltan as they beat #SRH by 14 runs to add two key points to their tally.
Scorecard – https://t.co/oWfswiuqls #TATAIPL #SRHvMI #IPL2023 pic.twitter.com/asznvdy1BS
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2023

