IPL 2023 KKR Vs DC: आखिर कर लगातार 5 हार के बाद जित गई दिल्ली कैपिटल्स
IPL 2023 – KKR Vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को आईपीएल 2023 में सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हरा दिया। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह फैसला वानर की सोच के बिल्कुल अनुकूल रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 127 रन बनाए। दिल्ली ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह इस सीजन दिल्ली की पहली जीत रही। इससे पहले टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है। उनके छह मैचों में एक जीत और पांच हार के साथ दो अंक हैं। टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की यह छह मैचों में चौथी हार रही। टीम दो जीत और चार अंक के साथ आठवें स्थान पर है। राजस्थान की टीम आठ अंकों के साथ शीर्ष पर है। लखनऊ भी आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

