मृगंक के फिरकी में फंसा बेल्ट्रान, 8 विकेट से जीता बासा.

मृगंक के फिरकी में फंसा बेल्ट्रान, 8 विकेट से जीता बासा.

BIHAR : बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग SEASON 2 MAN OF THE MATCH  बेल्ट्रान के कप्तान संतोष मल्ल व विजेता टीम के मृगंक दास को संयुक्त रूप से चुना गया . बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग सीजन 2 का छठा मैच बासा व बेल्ट्रान के बीच खेला गया. जिसमें बासा ने आठ विकेट से जीत दर्ज की.राजधानी पटना के उर्जा स्टेडियम में दुधिया रोशनी में खेले गए इस मैच में बेल्ट्रान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बेल्ट्रान की पूरी टीम बासा के गेंदबाज मृगंक दास के आगे टिक न सकी और 16.3 ओवर में 109 रन पर आलआउट हो गई. बेल्ट्रान के लिए कप्तान संतोष मल्ल ने सर्वाधिक 44 व हसनैन ने 22 रन बनाए. इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक नहीं बना सका.

हौसलाफजाई करने के लिए BIGG BOSS SEASON 12 फेम सिंगर दीपक ठाकुर रहे मौजूद 

जवाब में खेलने उतरी बासा की टीम ने लक्ष्य को शशीम राठौर के नाबाद 48 रन की बदौलत 11.2 ओवर में दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. मैच के दौरान खिलाड़ियों व दर्शकों का हौसलाफजाई करने के लिए बिग बॉस सीजन 12 फेम सिंगर दीपक ठाकुर मौजूद रहे. मैच समाप्ति उपरांत उत्कर्ष बैंक के मैनेजर श्रीवंश मिश्रा और लीग के उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेल्ट्रान के कप्तान संतोष मल्ल व विजेता टीम के मृयंक दास को संयुक्त रूप से दिया गया.

संक्षिप्त स्कोर:

बेल्ट्रॉन : 16.3 ओवर में 109 रन पर आलआउट, तरूण कुमार सिंह 14, संतोष मल्ल 44, हसनैन 22, अतिरिक्त 22, विकेट- मृगंक दास 5-9, शशीम राठौर 223, मुकेश पंकज मणि 1-32, मनोज कुमार 1-13, रवि आर्या 1-2
बासा: 11.2 ओवर में दो विकेट पर 110 रन, शशीम राठौर नाबाद 48, मंगल महरौर 22, अश्विनी सिंह नाबाद 11, अतिरिक्त 12, विकेट- विवेक गर्ग 2-33
कल का मैच -30/05/2023 बीएसपीएचसीएल बनाम बीएसपीटीसीएल के बिच होगा.

 

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *