सीएम नीतीश कुमार ने बिहार मौसम सेवा केंद्र और मौसम बिहार मोबाइल ऐप का किया लोकार्पण, लोगों को अब आसानी से मिलेगी मौसम की जानकारी

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार मौसम सेवा केंद्र और मौसम बिहार मोबाइल ऐप का किया लोकार्पण, लोगों को अब आसानी से मिलेगी मौसम की जानकारी
पटना : आज दिनांक 27-05-2023 को श्री नितीश कुमार के कर-कमलों द्वारा बिहार मौसम सेवा केंद्र का उद्घाटन एवं मौसम बिहार मोबाईल ऐप का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में योजना एवं विकास विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जल संसाधन तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी श्रीमान आर एस भट्टी, पटना जिला के डीएम डॉ० चंद्रशेखर सिंह अन्य अधिकारीगण व उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में “मौसम बिहार” एप के फीचर्स के बारे में बताया गया जिससे कि किसान और आम जनता वर्षा, तापमान,आर्द्रता, हवा की गति और दिशा, वायुमंडलीय दबाव के बारे में जानकरी प्राप्त कर सकता है, और साथ ही इस एप के माध्यम से डायरेक्ट मौसम विभाग से भी जुड़ सकते है।

ऐप से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • मौसम की सटीक जानकारी के लिये मोबाइल ऐप विकसित करने वाला बिहार भारत का पहला राज्य है।
  • मौसम का पूर्वानुमान अब आपके हाथों में बिहार के सभी किसान एवं आमजन ‘मौसम बिहार मोबाइल ऐप’ के माध्यम से अपने ग्राम पंचायत का मौसम पूर्वानुमान प्राप्त कर सकते हैं।
  • बिहार मौसम सेवा केंद्र 24 घंटे कार्यरत् रहेगा और लोग दूरभाष एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से मौसम संबंधी सूचना प्राप्त कर सकेंगे।
  • बिहार मौसम सेवा केंद्र के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं के पूर्वानुमान की सूचना प्रसारित कर लोगों को सतर्क किया जाएगा जिससे कम से कम क्षति होगी।
  • मौसम पूर्वानुमान की सटीक जानकारी होने से राज्य में किसानों को खेती में सुविधा होगी।
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के बिहार में 19 स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित हैं इससे मौसम पूर्वानुमान की सही जानकारी नहीं मिल पाती थी। बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा 487 सेवा केंद्र स्थापित किये गये हैं जिससे मौसम के संबंध में सटीक जानकारी मिल पायेगी।

Mausam Bihar App

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *