Nisha Upadhyay : भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को छपरा में हर्ष फायरिंग के दौरान लगी गोली
Bihar : हर्ष फायरिंग जानलेवा हो सकती है, इसका उदाहरण छपरा में देखने को मिला। जब हर्ष फायरिंग के दौरान भोजपुर की स्टार गायिका निशा उपाध्याय को गोली लग गई। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। कार्यक्रम में अचानक रोक कर फायरिंग नहीं करने की अपील की गई। गोली लगने से घायल भोजपुरी गायिका पटना के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गायिका पैर से गोली निकाल दी है,अब गायिका खतरे से बाहर है।मीडिया से बातचीत के दौरान गायिका नीतीश सरकार से अपील की है कि हर्ष फायरिंग पर पर रोक लगाया ताकि ऐसी घटना से किसी जान नहीं जाये
जानकारी के मुताबिक छपरा के सेदुआर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के घर में मंगलवार को उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची हुई थी। देर रात रात तक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के एक युवक ने हाथ में कट्टा लहराते हुए हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग दौरान गोली भोजपुरी गायिका के पैर में लग गई, जिससे वे अचेत होकर गिर गईं। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें उनके सहयोगी निजी वहां से पटना लेकर चले गए।

