ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास भीषण ट्रेन हादसे
Odisha Rail Accident : उड़ीशा के बालासोर जिले में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास भीषण रेल हादसा हुआ है। समय शुक्रवार शाम करीब 7 से 8 बजे का था। हादसा दिल दहला देने वाला है। दो पैसेंजर और मालगाड़ी में भीषण हादसा हो गया। हादसा कोरोमंडल एक्सप्रेस के साथ हुआ। इस हादसे में लगातार मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। हादसे में 237 लोगों की मौत हो चुकी है और 900 लोग घायल हैं। अभी भी यात्रियों के ट्रेन में फंसे होने की आशंका है। 3 से 4 बोगियां एक दूसरे पर चढ़ गई तो कापी ट्रैक से दूर कूद गई।
सरकार द्वारा एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों को हर संभव मदद का वादा किया है। वित्तीय सहायता और हेल्पलाइन नंबर की घोषणा जारी कर दी गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौके पर पहुंच गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है, करीब 10 घंटे से तलाशी अभियान जारी है।
आपदा प्रबंधन विभाग (बिहार सरकार) के कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर – 0612-2294204/205 एवं 7070290170
#WATCH | Latest aerial visuals from the site of the deadly train accident in Odisha’s #Balasore
As per the latest information, the death toll stands at 238 in the collision between three trains.#BalasoreTrainAccident pic.twitter.com/PusSnQ3XWw
— ANI (@ANI) June 3, 2023
