विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की रक्षा हेतु इको शखा द्वारा किया गया पौधारोपण
पटना 5 जून, 2023ः- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इकोसखा द्वारा आज प्रातः पार्क संख्या-114, पाटलीपुत्रा काॅलोनी में पर्यावरण की रक्षा करने, पेड़ लगाने और प्रदुषण को कम करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इकोशखा के सचिव, श्री रवि भूषण सहाय, श्री इशित श्रीवास्तव, संयोजक, श्री शिव शंकर लाल श्रीवास्तव, श्रीमती विद्यावती देवी,एवं पार्क में टहलने वाले अन्य लोगों द्वारा श्री राजकुमार जी, पार्क के केयर टेकर को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं इनके सराहनीय कार्यों की खूब प्रशंसा की गई। साथ ही पार्क के संबंधित वन पदाधिकारी को भी पार्क को सुन्दर एवं साफ रखने के लिये भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर अन्य गणमान्य लोगों के साथ-साथ श्री शशि भूषण शर्मा, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक, श्री ज्ञान प्रकाश, उप सचिव, बिहार विधान परिषद, श्री कुमार नीरव, द्वारा भी इस अवसर पर पौधारोपण का कार्य किया गया और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प किया गया।

