मुंगेर को मिला नया डीएम, निखिल धनराज निप्पणीकर संभालेंगे कमान.

मुंगेर को मिला नया डीएम, निखिल धनराज निप्पणीकर संभालेंगे कमान.

PATNA : राज्य सरकार ने मुंगेर के जिलाधिकारी (DM) अरविंद कुमार वर्मा का तबादला कर दिया है और उनकी जगह  2018 बैच के आइएएस अधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर (Nikhil Dhanraj Nippanikar) को नियुक्त किया है। उम्मीद है कि वे गुरुवार को कार्यभार संभालेंगे।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बुधवार को अधिसूचना जारी की। अरविंद कुमार वर्मा  ने 5 जून, 2024 को मुंगेर के जिलाधिकारी के रूप में पदभार संभाला था, लेकिन उनका कार्यकाल केवल 55 दिनों का ही रहा।

निखिल धनराज निप्पणीकर इससे पहले लखीसराय के डीडीसी और मुंगेर नगर निगम के नगर आयुक्त भी रह चुके हैं।

अरविंद कुमार वर्मा को पदस्थापन की प्रतीक्षा

हाल ही में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मुंगेर के वर्तमान जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा (Arvind Kumar Verma) का तबादला मधुबनी से मुंगेर किया गया था।

निखिल धनराज निप्पणीकर वर्तमान में हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय के निदेशक पद पर पदस्थापित थे। निवर्तमान जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा को फिलहाल सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है।

अरविंद कुमार वर्मा 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के निवासी हैं। वे पूर्व में बेगूसराय, बक्सर एवं मधुबनी जिले में जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुजफ्फरपुर के डीडीसी तथा दानापुर के एसडीओ के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

आईएएस में चयन से पूर्व अरविंद कुमार वर्मा भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी के रूप में एक वर्ष तक मुंबई में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *