CID फेम दिनेश फडनीस का निधन

CID फेम दिनेश फडनीस का निधन

BREAKING NEWS : टेलीविज़न का फेमस क्राइम शो CID में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस 57 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। अपने किरदार से घर घर में अपनी पहचान बनाई थी । दिनेश फडनीस जिंदगी और मौत से जूझ रहे एक्टर की कल रात करीब 12 बजे मौत हो गई। उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज 5 दिसंबर को होगा।

करीबी दोस्त दयानंद शेट्टी ने किया खुलासा,

इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा है जिसे दयानंद शेट्टी ने खारिज कर दिया था और बताया कि उनका लिवर डैमेज था। उनके करीबी दोस्त दयानंद शेट्टी ने बात की और बताया, ‘हां, यह सच है कि वह अब नहीं रहे। यह लगभग 12:08 बजे हुआ। मैं अभी उनके घर पर हूं। उनका अंतिम संस्कार आज होगा। सीआईडी के लगभग सभी लोग अभी यहां मौजूद हैं।’

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *