गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या

गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या

Atique Ahmed Dead: गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार अतीक और अशरफ पर दो से तीन बदमाशों ने फायरिंग की है। अतीक को गोली मारने वाले बदमाश मीडियाकर्मी बन कर आए थे। पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली चलाने के बाद हमलावरों ने सरेंडर कर दिया। अतीक और अशरफ पुलिस की कस्टडी में थे। पुलिस टीम ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लेकर आज कई जगहों पर छापेमारी की थी।

पुलिस ने बताया कि मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी पत्रकारों की भीड़ के बीच से निकले और अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या करने के बाद अपने हाथों को ऊपर कर आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों भाईयो की हत्या ऐसे समय में हुई है, जबकि 13 अप्रैल को ही झांसी में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में अतीक अहमद के बेटे असद और उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अन्य आरोपी गुलाम की मौत हो गई थी। दोनों के शव को शनिवार सुबह दफनाया गया। घटना के वक्त अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज की सीजेएम अदालत में पेशी हो रही थी।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *