जल- जीवन-हरियाली हेतु लिया गया संकल्प

जल- जीवन-हरियाली हेतु लिया गया संकल्प
पटना 30 मार्च : पूरा राज्य जब रामनवमी का उत्सव मनाने में व्यस्त था, वैसे में वाल्मी स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान,पटना में प्रवेश कालीन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत विहित 11सूत्री संकल्प को बोलकर एवं हस्ताक्षर कर लिया गया। अवसर था राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी जल-जीवन-हरियाली अभियान के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु आयोजित सत्र, जिसमें आज के वक्ता श्री शिव शंकर लाल श्रीवास्तव, प्रशाखा पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा व्याख्यान के अंत में जल- जीवन- हरियाली अभियान द्वारा विहित संकल्प दिलवाया गया।

प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बड़े ही लगन एवं उत्साह से यह संकल्प लिया गया,जिसमें सी डी पी ओ निशा कुमारी, प्रियंका श्रीवास्तव, राखी कुमारी, कविता कुमारी, सुरेंद्र मोहन गिलानी, पुष्प राज हिमांशु, निजू कुमार राम, रघुवंश कुमार, सुमन चंद्रा, संजीव प्रियदर्शी, राहुल शंकर, रंजीत कुमार, आशीष नंदन, राजेश कृष्ण, राजेश कुमार, राहुल कुमार मिश्रा एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुधार पूनम कुमारी, अमरेश कुमार, ब्रजभूषण कुमार, राजीव रंजन शामिल थे।

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *