लालू परिवार में आई नन्ही परी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बनें पापा

लालू परिवार में आई नन्ही परी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बनें पापा

पटना : राष्ट्रीय जनता दल  (RJD) अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के घर नई पीढ़ी का आगमन हो गया है। लालू के बेटे और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बनने के साथ लालू यादव (Lalu Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) दादा-दादी बन गए हैं। ये खुशखबरी जबसे मिली है तबसे सब लालू परिवार को बधाईयां दे रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने खुद ट्वीट करते हुए लिखा है कि “ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।” इस पल इंतजार पूरे लालू परिवार को काफी दिनों से था और उनका इंतजार अब खत्म हो गया है. तेजस्वी यादव एक बेटी के पिता बने हैं. उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली है। पूरे आरजेडी परिवार में खुशियों की लहर दौर गई है।

2021 में हुई थी शादी
तेजस्वी यादव ने राजश्री (रेचल) से दिसंबर 2021 में शादी की थी। उस समय यह शादी काफी चर्चा में रही थी। तेजस्वी और राजश्री पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे। दोनों स्कूल के दिनों से ही मित्र पहले दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित मीसा भारती के फार्महाउस पर दोनों की सगाई हुई।

 

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *