बिरला ओपन माइंडस देव फाउंडेशन का राजेंद्र नगर में नई शाखा का शुभारंभ
पटना 5 : फरवरी शिक्षा में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त संस्था देव फाउंडेशन की नई शाखा बिरला ओपन माइंड स्कूल का राजेंद्र नगर में रविवार को शुभारंभ किया गया। यह प्रीस्कूल छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पटना शहर का सबसे बड़ा और बेहतरीन स्कूल है।स्कूल के उद्घाटन समारोह में पुलिस महानिदेशक निगरानी श्री आलोक राज, कुलपति पटना विश्वविद्यालय श्री गिरीश कुमार , चेयरमैन बिहार उपभोक्ता मंच न्यायमूर्ति संजय कुमार, विधायक डॉ संजीव कुमार , लंदन की मैनचेस्टर हॉस्पिटल के एचओडी डॉ संजीव आनंद , पारस के नेफ्रों हेड डॉक्टर शशी, देव फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह, निदेशक श्री राजहंस सिंह, आयुषी सिंह, मंजू सिंह एवं बिरला के कई अधिकारी गण मौजूद रहे।

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक श्री देव कुमार सिंह ने बताया कि यह पटना का सबसे आधुनिक बड़ा प्रीस्कूल है और बिरला की शिक्षा व्यवस्था देश में सबसे अच्छी और लोकप्रिय है। बिरला का मौजूदा भारत के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान रहा है और हम लोग आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अपने संस्कारों को बच्चों में एक साथ देने के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर बिरला के जोनल हेड श्री विजय आनंद ने सभी को शुभकामनाएं दी।
बताते चलें की विगत वर्ष 2022 में शिक्षा के क्षेत्र में अपने अथक प्रयासों के लिए इसी संस्था देव फाउंडेशन को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। यह बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में पहला राष्ट्रीय पुरस्कार था।

