यूनाइटेड के नाम से नकली प्रेशर कुकर बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़
कंपनी ने इस मामले में तुरंत एक्शन लिया। प्रशासन और पुलिस की मदद से बिहार में कई जगह छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नोखा स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से भारी मात्रा में घटिया क्वालिटी के प्रेशर कुकर और पार्ट्स बरामद हुए हैं जिन पर कंपनी की पैकेजिंग और ब्रांडिंग का इस्तेमाल किया गया है।
कार्रवाई के समय कथित कंपनी के संचालक दीपक गुप्ता वहाँ नहीं पाए गए। जांच में पता चला कि वे पहले से ही फरार थे। आरोपी नकली प्रोडक्ट बनाने के लिए दिल्ली के लिबासपुरी क्षेत्र से छोटे-छोटे पार्ट्स लाकर उन्हें नोखा स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बनाकर यूनाइटेड की नकल के रूप में बेचता था।
यूनाइटेड मेटालिक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आरिफ इलाही ने कहा कि वे स्थानीय पुलिस और प्रशासन द्वारा किए गए सहयोग का धन्यवाद देते हैं। कंपनी इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखेगी। आगे से ऐसी कोई भी शिकायत आने पर तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यूनाइटेड ने पिछले 65 वर्षों से उच्च क्वालिटी के प्रेशर कुकर देकर ग्राहकों के किचन में जगह बनाई है। ग्राहक यूनाइटेड पर सालों से अपना विश्वास दिखाते आए हैं और इसी विश्वास को कायम रखने के लिए कंपनी सचेत है।

