CM Nitish Kumar को PM बनाने के लिए दुआ की चादर लेकर अजमेर शरीफ पहुंच गए मंत्री जमा खान, क्या बोले?

CM Nitish Kumar को PM बनाने के लिए दुआ की चादर लेकर अजमेर शरीफ पहुंच गए मंत्री जमा खान, क्या बोले?

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने को लेकर एक बार फिर से चर्चे तेज हो गए हैं।  एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार के नेता और मंत्री उन्हें प्रधानमंत्री बनाने को लेकर तमाम कोशिशों में जुट गए हैं। इस बीच खबर है कि आज बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान अजमेर शरीफ पहुंचे।  इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए चादर की अजमेर शरीफ में चादरपोशी की और दुआ मांगने के बाद वापस पटना लौटे।आपको बता दें कि, इस दौरान जमा खान के साथ-साथ अजमेर शरीफ की जनता ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने को लेकर दुआ मांगी।  वहीं, इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए जमा खान ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 में जरूर ही प्रधानमंत्री बनेंगे। कहा कि, इसके लिए उन्होंने अजमेर शरीफ में चादरपोशी की है।  इसके साथ ही बिहार की अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ भी मांगी।

बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की खुशहाली और अमन-चैन के लिए अजमेर शरीफ में चादर पोशी करने का फैसला लिया था।  लेकिन, वह खुद ना जाकर मंत्री जमा खान के द्वारा अजमेर शरीफ में चादर पोशी करवाई।  यह भी बता दें कि, इन दिनों बिहार की सियासत में जदयू में दो फाड़ की खबरें सुर्खियों में है।  जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और सीएम नीतीश कुमार के बीच लगातार तनातनी बनी हुई है।

वहीं, जब चादरपोशी के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान से जदयू में दो फाड़ और उपेंद्र कुशवाहा से लेकर सवाल किया गया कि जैसे रामविलास पासवान की पार्टी टूटी है क्या जदयू में भी दो फाड़ होगा ? जिस पर जमा खान ने साफ-साफ कहा कि, बिहार और महागठबंधन हर तरह से मजबूत है।  किसी तरह की भी टूट नहीं हुई है।  इस दौरान जमा खान ने पार्टी में टूट को लेकर जितने भी कयास लगाए जा रहे हैं, उन पर विराम लगा दिया है।  वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि आगे क्या कुछ प्रतिक्रियाएं सामने आती है।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *