IND vs NZ: शुभमन गिल का न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन, टी20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय

IND vs NZ: शुभमन गिल का न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन, टी20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में शतक लगाकर सनसनी मचा दी है। टी20 क्रिकेट में शुभमन का यह पहला शतक था। उन्होंने सिर्फ 54 गेंद का सामना करते हुए अपना सैकड़ा पूरा किया। अपनी पारी में उन्होंने 63 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने नाबाद 126 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके 7 छक्के भी लगाए। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे शतक वीरों से बहुत आगे निकल गए हैं।

गौरतलब है कि शुभमन ने खुद को तीनों फॉर्मेट्स में बेहतर साबित कर दिया है। उन्होंने अब तक खेली 6 टेस्ट पारियों में 202 रन बनाए हैं। इस दौरान वे एक शतक लगा चुके हैं. वे 21 वनडे पारियों में 1254 रन बना चुके हैं। शुभमन ने इस फॉर्मेट में एक दोहरा शतक, 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। वे टी20 फॉर्मेट में एक शतक और 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

https://twitter.com/BCCI/status/1620805343310925825

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *