आस्था या अंधविश्वास: मां दुर्गा की आंखों से बहने लगी आंसू की धारा!, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़, संभालने को कई थाने की मौके पर पहुंची पुलिस
बिहार के गया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक मां दुर्गा के मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की आंख से आंसुओं की धारा बहने लगी! इसे आस्था कहे या अंधविश्वास, यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद मां दुर्गा को देखने के लिए के महिला-पुरुष, बच्चे-बूढ़े सभी भक्त मंदिर में पहुंचने लगे। देखते-देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ मंदिर के पास जमा हो गई। यह मामला गया शहर के स्टेशन रोड स्थित मुरली हिल के पास की है। भक्तों की आस्था का सबब यह था कि महिलाओं ने भजन कीर्तन करना शुरू कर दिया। सभी इसे चमत्कार होने की बात कहने लगे। मां दुर्गा की एक झलक देखने के लिए लोग आतुर होने लगे। कई लोगों ने तो इसे अंधविश्वास बताया तो कई लोगों ने इसे चमत्कार बताया। मां दुर्गा की आंखों से आंसू बहने को लोग साक्षात चमत्कार मान रहे थे। कोई यह जानना चाह रहा था कि आखिर मां की आंखों से आंसू क्यों निकल रहे हैं तो कोई इसे शुभ तो कई लोग इसे शुभ संकेत मान रहे थे। किंतु इसके बीच लोगों में होड़ मची थी तो माता के दर्शन करने और उनकी एक झलक पाने की। इसके बीच लोग वीडियो और फोटो बना खुद को धन्य मान रहे थे। मां दुर्गा की प्रतिमा के आंखों से आंसू निकलने का कुछ वीडियो भी आया है, जिसमें ऐसा कुछ दिख रहा है। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। हालांकि, अत्याधिक भीड़ होने के कारण सड़क जाम होने लगी। लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही थी. इसकी सूचना मिलते ही डेल्हा, कोतवाली व सिविल लाइन थाना की पुलिस दल बल के साथ पहुंची और मंदिर के पास से भीड़ को हटाना शुरू कर दिया।
इसे आस्था कहें या अंधविश्वास, लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है, कि मां दुर्गे की आंख से आंसू की धारा बह रही है. बताया जाता है कि पहले मां दुर्गा की आंख काली थी, लेकिन अब वह सफेद दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की देर शाम होते-होते यह खबर आग की तरह फैल गई। सैकड़ों लोग यहां पर जुट गए और मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए आतुर हैं। लोग इसे मां दुर्गा का चमत्कारिक रूप मान रहे हैं और उनके दर्शन करने को बेकाबू भी होते दिख रहे हैं।