पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह अपने ही सरकार पर उठाये सवाल शायराना अंदाज में
पूर्व कृषि मंत्री और जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा हैं। पहले उन्होंने शराबबंदी पर नीतीश सरकार हमला बोला। विधानसभा सत्र के दौरान कृषि बिल पर हमला बोलै और अब उन्होंने ट्वीट करके फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला। सरकार के हेलीकॉप्टर और जेट प्लेन की खरीदारी पर राजद विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने ही सरकार को घेरा हैं। शायराना अंदाज़ में लिखते हुए कृषिमंत्री ने ट्वीट में लिखा की
“लगा के आग शहर को,
बादशाह ने ये कहा,
उठा है आज दिल में तमाशे का शौक बहुत,
झुका के सर सभी शाहपरस्त बोल उठे,
हुज़ूर का शौक सलामत रहे,
शहर तो और भी बहुत है !”


