पीएम मोदी की मां हीराबेन अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, इलाज जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बुधवार को अचानक खराब हो गई और उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांस में सुबह हुई तकलीफ की वजह से (U N Mehta Institute of Cardiology & Research Centre) यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन से अस्पताल में मिले। करीब एक घंटे वो हॉस्पिटल में मौजूद रहे और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए है।
बता दें कि हीराबेन की उम्र 100 साल से भी अधिक है और अभी भी वह काफी सक्रिय रहती हैं। इसी साल जून के महीने में उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनके पैर धोकर आशीर्वाद लिया था।

