प्रशासन ने कहा मॉक ड्रिल से की गई अस्पतालों का पड़ताल, कमिया जल्द ही होगी दूर

प्रशासन ने कहा मॉक ड्रिल से की गई अस्पतालों का पड़ताल, कमिया जल्द ही होगी दूर

हम सभी जानते हैं बिहार की अस्पतालों में बहुत सी कमिया रही है लेकिन जब से स्वास्थ मंत्री यानि तेजस्वी यादव बिना किसी के बताये किसी भी वक़्त ट्रैक सूट पहने हॉस्पिटलों की दौरे पर निकल जाते हैं। इससे ये साबित होता हैं की तेजस्वी यादव जनता के प्रति काम करने हेतु समय नहीं देखते किसी भी वक़्त जनता के सेवा के लिए हाजिर रहते हैं।

मॉकड्रिल के दौरान अस्पतालों की तैयारियों की पड़ताल की गई। इसमें कुछ कमियां तो कुछ अच्छाइयां भी सामने आईं। ऑक्सीजन प्लांट, पाइपलाइन, दवाइयों की उपलब्धता और आईसीयू वेंटेलिटरयुक्त बेड की उपलब्धता से संबंधित पड़ताल में बेड और प्रशिक्षित डॉक्टरों की कमी बड़ी समस्या बनकर सामने आई। एम्स और आईजीआईएमएस

प्रशासन ने कहा कमियां जानने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। जल्द ही कमियों को दूर कर लिया जाएगा।

5 प्रमुख ये कमियां बढ़ा सकती हैं परेशानी

■ एम्स पटना में डॉक्टर व कर्मचारी की कमी

■ एम्स-आईजीआईएमएस के कोविड वार्ड में बेड की कमी

■ आईजीआईएमएस-पीएमसीएच में वेंटिलेटरयुक्त बेड की कमी

■ पीएमसीएच में वेंटिलेटर चलाने वाले प्रशिक्षित कर्मियों की कमी

■ पीएमसीएच में शौचालय की सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं

 

5 अच्छाइयां जो हो सकती हैं मददगार

■ पर्याप्त क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट, बेड तक ऑक्सीजन की पहुंच

■ अनुभवी व प्रशिक्षित डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी की उपलब्धता

■ सभी बड़े अस्पतालों में अलग कोविड वार्ड की मौजूदगी

■ जरूरी दवाइयों, पीपीई किट, मास्क की उपलब्धता

■ तत्काल बेड की संख्या बढ़ाने की क्षमता व संसाधनों की उपलब्धता

 

सभी अस्पतालों मेंजारी किया गया नोटिस

कोरोना के बढ़ते मामले को देख कर प्रशासन भी अपनी और से सतर्क करने की कोशिश में जुटी हुई हैं। पीएमसीएच, आईजीआईएमएस और एम्स जैसे अस्पतालों में बिना मास्क पहने मरीजों की इंट्री नहीं होगी। मास्क पहनकर ही मरीज ओपीडी में डॉक्टर से दिखाने जा सकेंगे। विभाग के निर्देशों के बाद पीएमसीएच और आईजीआईएमएस प्रशासन ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *