पटना NMCH में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ की शुरुआत, पीएम मोदी के जन्मदिन पर मनीष सिन्हा बने मुख्य अतिथि

पटना NMCH में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ की शुरुआत, पीएम मोदी के जन्मदिन पर मनीष सिन्हा बने मुख्य अतिथि
  • एनएमसीएच में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम लॉन्च, महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की अपील
  • मनीष सिन्हा ने एनएमसीएच में कैंसर केयर क्लीनिक रेडियो थेरेपी के नए सेंटर का भी किया उद्घाटन

पटना। बीजेपी एनआरआई सेल के संयोजक मनीष सिन्हा ने बुधवार को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” के तहत “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में मनीष सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जो कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में स्थित है, न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि पूरे बिहार के मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष सिन्हा ने कहा, “मैं कुम्हरार क्षेत्र की सभी माताओं, बहनों और बेटियों से अपील करता हूं कि वे 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जाकर अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव है। यह अभियान न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि समाज में जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का भी एक प्रयास है।उन्होंने एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ. रश्मि प्रसाद और सभी चिकित्सकों का इस आयोजन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

इसके अलावा मनीष सिन्हा ने नालंदा मेडिकल कॉलेज ( एनएमसीएच) में कैंसर केयर क्लीनिक रेडियो थेरेपी ( कैंसर विभाग ) के नए सेंटर का भी उद्घाटन किया।

अभियान की मुख्य विशेषताएं
• स्वास्थ्य सेवाएं: गैर-संचारी रोगों की जांच, एनीमिया परीक्षण, पोषण सेवाएं, मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, और डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाएं।
• पोषण जागरूकता: पोषण परामर्श, रेसिपी प्रदर्शन, और स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष सत्र।
• समुदायिक भागीदारी: आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह, और युवा स्वयंसेवक इस अभियान को समुदाय तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अभियान के लाभ
• महिलाओं और बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं।
• पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता में वृद्धि।
• रोगों की प्रारंभिक जांच, पहचान और उपचार के लिए मजबूत व्यवस्था।
• स्वस्थ जीवनशैली और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *