डा निशिकांत ने किया बिहार में पहली बार कस्टमाइज़्ड कूल्हा प्रत्यारोपण Hamara-Bihar 14/05/2025 0 स्वास्थ्य पटना 14 मई: कंकडबाग डाक्टर्स कालोनी स्थित मेडिवर्सल मल्टीसुपर स्पेशयलिटी हास्पिटल के आर्थो विभाग के निदेशक डॉ निशिकांत कुमार ने 60 वर्षीय एक महिला सुमन (परिवर्तित नाम) का सफल कस्टमाइज्ड कूल्हा प्रत्यारोपण किया है। ऐसी जटिल सर्जरी की सफलता पर मरीज, परिजन और हड्डी विभाग के चिकित्सकों ने गौरवपूर्ण बताया और खुशियां जतायी हैं। इस संबंध में डा निशिकांत ने बताया कि दरअसल इस महिला का ये तीसरी बार रिवीजन सर्जरी हुआ । पहली बार पटना में ही एसिटबुलम का फ्रैक्चर के कारण उसका फिक्सेशन किया गया जो ख़राब हो गया । दूसरी बार दिल्ली में हिप रिप्लेसमेंट हुआ जो इन्फेक्शन का शिकार हो गया। इसके कारण उनका सॉकेट पूरी तरह गल गया और बोन लॉस हो गया। डॉ निशिकांत ने इस चुनौती को अपने हाथ में लिया और 2 स्टेज रिवीजन किया। महिला मरीज का बोन लॉस इतना था कि कोई नार्मल इंप्लांट फिट नहीं बैठता। उनकी सीटी स्कैन के माध्यम से बोन लॉस का आकलन कर एक कस्टमाइज्ड सॉकेट बनाया गया। ये अपनी तरह का एक अनूठा तरीक़ा है। सफल सर्जरी के अगले दिन से ही मरीज अपने पैरों पर खड़ी हो गईं । उन्हें करीब 6 साल से संक्रमण झेलने से भी निजात मिली। डा निशिकांत की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए मेडिवर्सल के निदेशक नवनीत रंजन, जयंत गांधी और भानु प्रताप ने कहा कि उनके नेतृत्व में ऐसी जटिल सर्जरी से जहां मरीजों को राहत मिली है, वहीं मेडिवर्सल का भी मान बढ़ा है।