ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ की सफलता पर राष्ट्रवादी विचार मंच ने मनाया जश्न, सेना को बताया देश का गर्व
भारत सरकार अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भी अपने नियंत्रण में लेने के लिए ठोस कदम उठाए: प्रभात मिश्रा
राष्ट्रवादी विचार मंच के संरक्षक प्रभात मिश्रा ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक ध्वस्त करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक सफलता पर जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाइयाँ बाँटकर खुशी साझा की और वीर सैनिकों की सराहना करते हुए उन्हें भारत की असली शक्ति बताया।
प्रभात मिश्रा ने कहा कि भारतीय सेना ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि हमारे देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। ऑपरेशन सिन्दूर हमारी सैन्य ताकत और रणनीतिक कौशल का प्रमाण है। अब समय आ गया है कि भारत सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भी अपने नियंत्रण में लेने के लिए ठोस कदम उठाए।
उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रवादी विचार मंच भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और देश की एकता एवं अखंडता के लिए हरसंभव योगदान देने को तैयार है।
प्रभात मिश्रा ने कहा कि यह जश्न ना सिर्फ सेना के शौर्य को नमन करने का माध्यम था, बल्कि देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को भी और प्रबल करने का प्रयास था।
