मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 जनवरी से समाज सुधार यात्रा पर निकलेंगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा (Samaj Sudhar Yatra) निकालने वाले हैं। यात्रा की शुरुआत 5 जनवरी बेतिया से होगी। इस दौरान वह सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे और साथ ही लोगों से संवाद करेंगे। जिस तरीके से बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी लोग जहरीली शराब के कारण जिस तरीके से मर रहे हैं उससे वे बेहद चिंतित हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठान लिया हैं की वो समाज में जो गन्दगी है उसे साफ करेंगे।
मुख्यमंत्री की यह 14 वीं यात्रा होगी। सबसे पहले 12 जुलाई, 2005 को वह न्याय यात्रा पर निकले थे। इसके बाद विकास यात्रा नौ जनवरी 2009 से, धन्यवाद यात्रा 17 जून 2009 से,प्रवास यात्रा 25 दिसंबर 2009 से, विश्वास यात्रा 28 अप्रैल 2010 से, सेवा यात्रा नौ नवम्बर 2011 से, अधिकार यात्रा 19 सितंबर 2012 से, संकल्प यात्रा पांच मार्च 2014 से, संपर्क यात्रा 13 नवंबर 2014 से, निश्चय यात्रा नौ नवंबर 2016 से, विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा 12 दिसंबर 2017 से, 03 दिसंबर, 2019 से जल-जीवन-हरियाली यात्रा और 22 दिसंबर 2021 से समाज सुधार अभियान पर निकले थे ,और अब 5 जनवरी 2023 से समाज सुधार यात्रा पर निकलेंगे

