ऋषभ पंत सड़क हादसे के शिकार, पैर में फ्रैक्चर, संदिग्ध हालात में पहुंचे हॉस्पिटल
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। उनकी कार रुड़की में डिवाइडर से टकराई है। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे की बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई। गाड़ी का शीशा तोड़कर पंत को बाहर निकाले और राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार हादसे का शिकार हुई।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले दिनों टीम इंडिया के साथ बांग्लादेश के दौरे पर थे। टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और टीम को सीरीज में 2-0 से जीत दिलाने में अहम रोल निभाया हालांकि अभी उनके चोटिल होने की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलौर थाना क्षेत्र में हुआ। ऋषभ पंत को पीठ और सिर में गंभीर चोट आई है। आपको बता की हादसे के बाद कार में आग लग गई थी कार की हालत देख कर अंदाज़ा लगा सकते हैं कि कितनी गहरी चोट लगी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंत की प्लास्टिक सर्जरी किए जाने की संभावना है। ऐसे में वे लंबे समय तक मैदान से दूर रह सकते हैं। अब उनके फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में उतरने पर संदेह है।

