प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की माँ हीरा बा का निधन, पीएम मोदी ने अर्थी को दिया कंधा
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की माँ हीरा बा का निधन शुक्रवार सुबह 3.30 बजे हुआ। वे 100 साल की थीं। उन्हें मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी। पीएम की मां हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था।


