ALS IAS कोचिंग द्वारा पटना में IAS-BSPC छात्रों के लिए सेमिनार का आयोजन, राजधानी में दो ब्रांच के शुभारंभ की घोषणा
पटना। देश के बड़े तथा प्रतिष्ठित IAS कोचिंग नेटवर्क ALS IAS द्वारा 16 जुलाई 2023 को सुबह 11 बजे से एसके मेमोरियल हॉल, गाँधीमैदान पटना में मेगा IAS सेमिनार का आयोजन एवं पटना में दो नये ब्रांच की शुरुआत की घोषणा हुई। इस अवसर पर बिहार प्रदेश के दरभंगा में पदस्थ जिला दंडाधिकारी सुनील कुमार सिंह, बिहार सरकार में पदस्थ कई वरिष्ठ आई ए एस (IAS) के साथ-साथ बिहार विधानसभा सदस्य सह सचेतक (सत्तारूढ़ दल) राजकुमार सिंह, अधिवक्ता मदन कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति रही। सभी उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सेमिनार का शुभ उद्घाटन किया गया।
सेमिनार का संचालन तथा विस्तृत संबोधन मुख्य कार्यकारी निदेशक (ALS) मनीष के गौतम एवं निदेशक (ALS) जोजो मैथ्यू द्वारा किया गया। उन्होंने अपने प्रशिक्षण अनुभवों तथा IAS की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सभागार में उपस्थित छात्रों को प्रोत्साहित किया। वहीं मंच का संचालन श्रीकांत ने किया।
आपको बता दें कि पिछले 22 सालों से IAS की तैयारी व ट्रेनिंग में अग्रणी भूमिका निभा रही ALS कोचिंग नेटवर्क. क़रीब 45 हज़ार छात्रों को प्रशिक्षण देते हुए 3400 से भी ज्यादा छात्रों को सफलता दिलाने में सफल हुई है. इस दौरान 4 बार देश को रैंक 1 भी ALS कोचिंग नेटवर्क ने दिया है। देश के भिन्न-भिन्न इलाकों से करीब 5 हज़ार से भी ज्यादा छात्र दिल्ली के अत्याधुनिक ALS कैंपस में प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं।
इसी कड़ी में ALS IAS कोचिंग नेटवर्क दिल्ली के पटना में शुरू हो रहे दो ब्रांच बोरिंग रोड एवं दक्षिणी गाँधी मैदान की आधिकारिक घोषणा व शुभारंभ हुआ। पटना में शुरू हो रहे ALS कोचिंग नेटवर्क, बिहार के हजारों-लाखों IAS अभ्यार्थियों को देश के लोकप्रिय व अनुभवी शिक्षकों के सानिध्य में तैयारी करने का अवसर प्रदान करेगा। आयोजित सेमिनार के दौरान AIR 15 स्वाति शर्मा ने ऑनलाइन माध्यम से एवं AIR-82 निर्मल कुमार ने सभागार में उपस्थित सैंकड़ों अभ्यार्थियों के बीच अपना अनुभव साझा किया तथा छात्रों के सफलता के मंत्र बताये। उनके अनुभवों का लाभ हॉल में उपस्थित बिहार के कोने-कोने से आये हज़ारों युवाओं, अधितियों एवं अभिभावकों को प्राप्त हुआ।

