पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (लो. ) ने प्रदेश कमिटी का किया आंशिक पुनर्गठन, प्रदेश में पकड़ मजबूत करने को हुए बदलाव

पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (लो. ) ने प्रदेश कमिटी का किया आंशिक पुनर्गठन, प्रदेश में पकड़ मजबूत करने को हुए बदलाव

पटना । आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में जनता के बीच पकड़ बनाने के लिए पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत बुधवार को कई बड़े बदलाव किए गए हैं। जन अधिकार पार्टी ने अपनी प्रदेश कमिटी का आंशिक पुनर्गठन किया है। जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के निर्देश पर 5 राज्य कार्यकारिणी के सदस्य, 1 प्रधान महासचिव, 1 उपाध्यक्ष, 1 महासचिव, 3 प्रवक्ता, 3 सचिव बनाये गये हैं।जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि पार्टी को संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने हेतु अभिजीत सिंह को प्रदेश महासचिव, अवधेश कुमार लालू को उपाध्यक्ष, अंकुश कुमार सिंह को महासचिव बनाया गया है। जाप प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी के बातों को मीडिया में रखने के लिए राजीव मिश्र, महेंद्र सिंह यादव, शहान परवेज को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं, तीन नये सचिव भी बनाये गये हैं, रविकांत नीरज ऊर्फ ललन सिंह, देवाशीष पासवान, बिट्टू यादव सचिव बनाये गये हैं।

वहीं, राघवेन्द्र कुशवाहा ने संगठन को मजबूती देने के लिए पांच राज्य कार्यकारिणी के सदस्य भी बनाये हैं। प्रो. शैलेश्वर यादव, हरिहर प्रसाद गुप्ता, अनिरुद्ध प्रसाद गुप्ता, अनिरुद्ध यादव, आनंद पटेल, जय प्रकाश यादव को को राज्य कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है।

वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा द्वारा प्रदेश कमिटी के आंशिक पुनर्गठन को लेकर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने अपनी सहमति देते हुए प्रदेश कमिटी में नये पार्टी पदाधिकारी को बधाई दी, साथ उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद को सभी पार्टी पदाधिकारी पार्टी के लिए बेहतर कार्य करते हुए जनता की सेवा के लिए हमेशा वे समर्पित रहेंगे।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *