International Yoga Day 2023: मीठापुर स्थित बिहार स्वास्थ्य ज्ञान विवि परिसर में राज नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के सौजन्य से योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

International Yoga Day 2023: मीठापुर स्थित बिहार स्वास्थ्य ज्ञान विवि परिसर में राज नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के सौजन्य से योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पटना। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के ज्ञान परिसर में श्री राज नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के सौजन्य से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर प्रोफेसर एसएन सिन्हा, प्रोफेसर बी तिवारी ,प्रोफेसर जी एस पाल ,संस्थान के निदेशक डॉक्टर एनपी प्रियदर्शी, डॉ पुष्पा प्रियदर्शी ,संस्थान के प्राचार्य एमके शर्मा संस्थान के कर्मी राधा श्री ,विनय मोहन सहित संस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्राएं और कर्मी संयुक्त रूप से योग किया।वहीं, इस मौके बिहार विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ एसएन सिन्हा ने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और सभी अंग समान रूप से कार्य कार्य करने लगते हैं , शांति सद्भाव और समृद्धि का सबसे बड़ा कारण कारक योग हो सकता है। हम इसी वर्ष से विश्वविद्यालय में भी योग की शिक्षा देने की परंपरा शुरू करने वाले हैं योगा साइंस हम बिहार वासियों के लिए वरदान होगा ।

वहीं, श्री राज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉक्टर एन पी प्रियदर्शी ने कहा कि योग रोग मुक्ति का साधन है, योग भगाए रोग.. अगर आप नित्य योग करते हैं तो किसी प्रकार का रोग आपके आसपास नहीं आता है। योग प्राणायाम आहार-विहार एवं शुद्ध जल, शुद्ध वायु का अगर रोज सेवन करते हैं तो हमारा शरीर स्वस्थ रहता है लेकिन जैसे ही इसको छोड़ देते हैं तो हमारा शरीर अस्वस्थ हो जाता है और रोगी शरीर में कुंठित मन रहने लगता है इसलिए योग करना आज के परिपेक्ष्य में सबसे सरल साधन है ,आज के दिन हमलोगों ये संकल्प लें कि प्रत्येक दिन कुछ समय निकालकर के योग जरूर करेंगे।

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *