परिवहन और कृषि विभाग का श्री संजय कुमार अग्रवाल ने संभाला कार्यभार
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री संजय कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को कृषि विभाग एवं परिवहन विभाग में अपना कार्यभार संभाला। परिवहन विभाग में निवर्तमान परिवहन सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने श्री संजय कुमार अग्रवाल को कार्यभार सौंपा। इसके पूर्व विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने नए परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं निवर्तमान परिवहन सचिव श्री पंकज कुमार पाल को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों से अवगत हुए। योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर विशेष सचिव, परिवहन विभाग श्री सन्नी सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार, उपसचिव श्री कृत्यानंद रंजन एवं विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इस मौके पर विशेष सचिव, परिवहन विभाग श्री सन्नी सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार, उपसचिव श्री कृत्यानंद रंजन एवं विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
