पिता को किडनी देने के बाद रोहिणी का भावुक ट्वीट
वो कहावत तो सुनी होगी आपने पिता के साथ खड़े रहने के लिए बेटी को बेटा बनने की जरूरत नही है ,बेटी का बेटी होना ही काफी है।
पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी देने के बाद रोहिणी आचार्य ने एक भावुक ट्वीट किया जो लोगों के दिल को छू गया । आपको बता दें कि कई लोगों ने ट्वीट में कहां बेटी हो तो रोहिणी आचार्य जैसी। लोग रोहिणी आचार्य को बेटी के रूप में एक मिसाल देते हैं । लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में 5 दिसंबर को सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था । उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी दी । जिसके बाद लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थकते। रोहिणी आचार्य ने आज ट्वीट कर दिल को छू जाने वाली बात कही है।
रोहिणी ने लिखा-‘मैं अभी अच्छा महसूस कर रही हूं । पापा भी ठीक है ।आप सब की दुआओं के लिए शब्द नहीं है। आप सब की दुआओं ने बहुत ताकत दी है। मेरे पास आप सबको धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं है। मेरे और पापा के लिए इतना प्रार्थना और दुआ करने के लिए आप सब को दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूं ,प्रणाम।
आपको बता दें बीते 11 नवंबर को रोहिणी ने अपने बचपन की तस्वीर साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा – मां-पिता मेरे लिए भगवान है। मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं। आप सभी की शुभकामनाओं ने मुझे और मजबूत बनाया है।
आपको बता दें कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रोहिणी आचार्य और लालू प्रसाद यादव दोनों स्वस्थ्य है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव, मीसा भारती समेत परिवार के सभी सदस्य लगातार अपडेट देते रहते हैं।
विरोधी पार्टी भी कर रहे जमकर तारीफ
विरोधी पार्टी भी रोहिणी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी रोहिणी की जमकर तारीफ की। यहां तक दीपा मांझी ने यह कह डाला कि आज के बाद वो रोहिणी पर कोई कमेंट नहीं करेंगी ।सोशल मीडिया पर रोहिणी को श्रवण कुमार से तुलना की जा रही है।


