हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे

सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम और मुकेश अग्निहोत्री बने डिप्टी-सीएम, शपथग्रहण समारोह कल सुबह ११ बजे

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे। आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। बता दें कि हिमाचल में सीएम पद को लेकर शुक्रवार रात को नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें सीएम चुनने के लिए कांग्रेस आलाकमान को अधिकृत किया गया।
आपको बताते चलें, सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल की नादौन सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे और भारी मतों से जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी के विजय कुमार को 3,363 वोटों से हराया। सुखविंदर सिंह को 50.88 फीसदी वोट मिले, जबकि बीजेपी के खाते में 46.14 फीसदी वोट आए थे।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *