भूमिहार महिला समाज की पहल, कदमकुंआ साहित्य सम्मेलन के प्रांगण में होगा पंख महिला हाट बाजार का आयोजन
पटना। 27 जनवरी स्वरोजगार व महिला कारोबारियों के उत्पाद की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए उचित प्लेटफॉर्म प्रदान कर भूमिहार महिला समाज के द्वारा कदमकुंआ स्थित हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रांगण में दो दिवसीय पंख महिला हाट का आयोजन किया जा रहा है। 29 जनवरी को इसका उद्घाटन महापौर सीता साहू और 30 जनवरी को उधोग मंत्री समीर महासेठ इसका समापन करेंगे।
महिला हाट बाजार में महिलाओं की तरफ से बनाए गए कई उत्पाद देखने को मिलेंगे। मेले में 50 से ज्यादा महिला उधमियों के बुटिक्स , ज्वेलरी, डायमंड ज्वेलरी, शूज,एंटीक ज्वेलरी , डिजाइनर साड़ी, सूट, होम मेड प्रोडक्ट, विभिन्न तरीके के भोजन व्यंजन देखने को मिलेंगे। उक्त बातें भूमिहार महिला समाज की संरक्षक प्रीति प्रिया ने प्रेस वार्ता के दौरान बताई। संवाददाता सम्मेलन में भावना भारद्वाज, भावना भूषण,रश्मि कुमारी, अमरावती सिंह, रुक्मिणी सिंह,संध्या सरकार व गुंजिता बच्चन उपस्थित थे।
बता दें कि भूमिहार महिला समाज की स्थापना तीन साल पहले हुई। इसमें अभी करीब 8000 सदस्य हैं। दिल्ली,गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित देश के 26 शहरों में इसकी शाखायें हैं। यह संगठन समाज की महिलाओं को इकठ्ठा कर विभिन्न तरह की सामाजिक गतिविधियों में अभिनव पहल के साथ स्वरोजगार, प्रशिक्षण एवं कारोबारियों के लिए सही प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। इस क्रम में ही भूमिहार महिला समाज की ओर से ने कदमकुंआ में पंख महिला हाट का आयोजन किया जा रहा है। हाट बाजार में बिहार के विभिन्न जिलों से विभिन्न जातियों और समुदाय के स्टॉल लगाये जायेंगे।
