एक और लव बर्ड्स की हुई शादी, दुल्हन के रूप में बला की खूबसूरत दिखी सुनील शेट्टी की लाड़ली.
बॉलीवुड में आम सी बात है हीरोइन क्रिकेटर को दिल दे चुकी है । कईयों ने क्रिकेटर से शादी भी रचाई । काफी समय से एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और और क्रिकेटर केएल राहुल प्यार के चर्चे थे । दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले भी देखा गया था। लेकिन यह तस्वीरें देखकर अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के फैंस बेहद खुश हुए। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी 23 जनवरी की शाम शादी हो गई और अब इस कपल की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है।
सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। इन लव बर्ड्स की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में हुई, जिसमें फिल्मी जगत और क्रिकेट की दुनिया के चुनिंदा सितारों को बुलाया गया। अथिया शेट्टी और केएल राहुल का शादी धूमधाम से की गई।
वही शादी के बाद सुनील शेट्टी ,बेटे अहान के साथ नजर आए। अहान मीडिया से बात करने के दौरान अपनी खुशी भी जाहिर की अहान ने कहा कि केएल राहुल मेरे भाई जैसा भी है मैं दोनों की शादी से बेहद खुश हूं। साथी सुनील शेट्टी लोगों का दिल जीत लिया सुनील शेट्टी बेटी अथिया शेट्टी कि शादी के बाद पिता का फर्ज निभाते हुए मीडिया को हाथ जोड़कर धन्यवाद कहा। जो लोगों को बेहद पसंद भी आ रहा है । सुनील शेट्टी ने ट्रेडिशनल साउथ कुर्ता ड्रेस और लुंगी पहनी थी। वहीं, अहान व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए।



