मुजफ्फरपुर में स्वच्छता अभियान के तहत सीमा शुल्क विभाग द्वारा स्कूल में निर्माण कार्य कराया गया ।
पटना : सीमा शुल्क (नि०) पटना द्वारा केंद्र सरकार के “स्वच्छता अभियान” के तहत प्रधान आयुक्त श्री पी० के० कटियार के निर्देश पर राजकीय मध्य विद्यालय, नवयुवक समिति, अखाडाघाट रोड, नगर क्षेत्र, मुजफ्फरपुर (बिहार) के विद्यालय परिसर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के उपयोग हेतु एक शौचालय का निर्माण कराया गया।जिसका उद्घाटन 23 फ़रवरी 2023 को सीमा शुल्क विभाग के प्रधान आयुक्त श्री पी० के० कटियार व अपर आयुक्त श्री रणविजय कुमार के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति में किया गया I इस मौके पर सीमा शुल्क (निवारण) प्रमंडल, मुजफ्फरपुर की टीम भी मौजूद थी. यहाँ इस अवसर पर स्वच्छता मद में उपलब्ध कराए गये कोष का उपयोग संज्ञान में आये विद्यालयों के हितों के अनुरूप करने की प्रतिबद्धता भी जताई।
स्वच्छता अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में सीमा शुल्क (नि०) पटना के द्वारा बिहार राज्य के विभिन्न विद्यालयों एवं अन्य सामाजिक स्थानों पर 22 शौचालयों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण किए गए।