पटना : देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र बाबू के निकट संबंधी, बिहार भाजपा एनआरबी सेल के सह संयोजक, इंडिया पाज़िटिव के संरक्षक मनीष सिन्हा के नेतृत्व में पटना के एबीआई इंस्टिट्यूट में डॉ सत्यजीत सिन्हा व उनके डाक्टर्स की टीम के द्वारा 50 मोतियाबिंद ग्रसित मरीज़ों का ऑपरेशन किया गया।
आपको बता दें कि मनीष सिन्हा के पैतृक गांव रफीपुर , सिवान में 19 फ़रवरी को नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया था , जहाँ डॉ सत्यजीत सिन्हा व उनकी टीम द्वारा 700 मरीज़ों के नेत्र की जाँच की गयी , जिसमें 50 मरीज़ों को मोतियाबिंद ग्रसित पाया गया, उसके बाद मनीष सिन्हा द्वारा बस के माध्यम से 21 फ़रवरी को सभी मरीज़ों को उनके एक परिजन के साथ पटना लाया गया जहाँ अस्पताल परिसर में ही उनके रहने खाने की निशुल्क व्यवस्था की गयी। मरीज़ों के नेत्र जाँच किया गया व 22 तारीख़ की संध्या तक सभी मरीज़ों के नेत्र से सफलता पूर्वक मोतियाबिंद हटाया गया व नया लेंस लगाया गया। आज सभी मरीज़ों को वापस बस के माध्यम से उनके गांव सिवान के लिए वापस रवाना किया गया ।मरीज़ों के वापस रवानगी में डॉ सत्यजीत सिन्हा ने अपने सम्बोधन में सबसे पहले मनीष सिन्हा व उनकी टीम का धन्यवाद किया कि वह पिछले दस वर्षों से मनीष सिन्हा द्वारा लगाए हुए नेत्र जाँच शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन कार्यक्रम से जुड़ कर हर्ष महसूस कर रहे हैं व विशेष तौर पर मरीज़ों को हिदायत दी कि तीन दिनों तक आँखों में पानी ना लगने दें व बच्चों से दूर रहें । उन्होंने मरीज़ों से यह भी कहा कि अपने खान पान में कोई परिवर्तन ना करें ।
वहीं मनीष सिन्हा ने सबसे पहले डॉ सत्यजीत सिन्हा , पूजा सिन्हा व उनकी डाक्टर्स टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा इस जन कल्याण कार्य को चिकित्सकों के बिना पूरा करना असम्भव है , पिछले दस वर्ष से इनके साथ यह कार्य करने में बहुत सुकून मिला है। मनीष सिन्हा ने मरीज़ों से कहा कि सभी का यहाँ सफल ऑपरेशन हो गया है अगर फिर भी कोई ज़रूरत आती है तो गांव में भी उनके कार्यकर्ताओं द्वारा मदद का संदेश पहुँचा सकते हैं और वे आगे भी इनकी मदद करेंगे ।
मोतियाबिंद के मरीज़ों ने कहा कि यह उपचार पाकर वे ख़ुश हैं, घर की उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी ना गांव में मोतियाबिंद का इलाज था, मनोज प्रसाद के बेटे मनीष सिन्हा के द्वारा इलाज कराकर हम लोगों के लिए बड़ा काम किया है ।
आपको बता दें कि मनीष सिन्हा द्वारा यह निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन साल 2011 से लगातार कराया जा रहा है । कार्यक्रम में टीम मनीष सिन्हा के सदस्य बीबी वर्मा , अमिताभ शंकर , चंदन सिंह व दिलीप मौजूद रहे ।