पटना में प्रेस वार्ता कर करणी सेना ने सारण में हुए मॉब लिंचिंग की घटना पर जताया विरोध, दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई करे सरकार नहीं तो होगा आंदोलन

पटना में प्रेस वार्ता कर करणी सेना ने सारण में हुए मॉब लिंचिंग की घटना पर जताया विरोध, दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई करे सरकार नहीं तो होगा आंदोलन

पटना : बिहार के छपरा में मॉब लिंचिंग के दौरान तीन युवकों की पिटाई कर दी गई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो की हालत गंभीर है. इस घटना का करणी सेना ने पटना में प्रेस वार्ता कर विरोध जताया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.बता दें कि 3 फरवरी को सारण जिले के माझी थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव में मॉब लिंचिंग में हुए दो व्यक्तियों की मौत के बाद पटना में करनी सेना के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. रविवार कोराजपूत करनी सेना के बिहार झारखंड के प्रभारी अमित सिंह उज्जैन ने पटना में प्रेस वार्ता कर सरकार को चेतावनी दे डाली की सरकार सारण जिले के मुबारकपुर की घटना पर गंभीरता दिखाते हुए दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई करे नही तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

इन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की ,साथ ही उन्होंने दोषियों को साथ देने वाले लोगों को करणी सेना ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र न्याय नहीं मिलता है तो करनी सेना उग्र आंदोलन करने पर विवश हो जाएगी उन्होंने बताया कि वे जल्द ही इस मामले में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और डीजीपी को ज्ञापन देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग करेंगे.

उन्होंने कहा कि करणी सेना के कार्यकर्ता सारण जिले के मुबारकपुर गांव जाकर पीड़ितों के परिवारजनों से मिलेंगे और आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। बता दें कि विगत 3 फरवरी को सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव में मुर्गे के विवाद में भीड़ ने तीन युवकों की ईट पत्थर से पिटाई कर देती है, जिसमें जिसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, अन्य दो युवकों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य युवक अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है जिसमें वर्तमान मुखिया के पति को भी आरोपी बनाया गया है.

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *