राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान : 500 रूपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, मुफ्त मिलेगी बिजली

राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान : 500 रूपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, मुफ्त मिलेगी बिजली

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2023-2024 में गरीबों को बड़ी राहत दी है। अशोक गहलोत ने बजट पेश करते हुए गरीबों को मिलने वाले उज्जवला गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने का एलान किया है। वहीँ उन्होंने कहा कि 2000 यूनिट हर महीने खर्च होने तक कोई बिल नहीं आएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले एक करोड़ परिवारों को प्रति माह मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट देने की घोषणा की। इसमें एक-एक किलो दाल, चीनी, नमक, एक लीटर तेल, गरम मसाले दिए जाएंगे। इस पर करीब 3 हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा। बीपीएल और उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले परिवार अधिक कीमत की वजह से रसोई गैस सिलेंडर नहीं खरीद पा रहे हैं। इन 76 लाख परिवार को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इस पर 1500 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पिछले बजट में प्रति माह 50 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा की थी। अगले वर्ष से मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना की शुरुआत करते हुए 100 यूनिट प्रति माह बिजली दी जाएगी। एक करोड़ 19 लाख में से 1 करोड़ 4 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली मिलेगी। अन्य 15 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को भी स्लैब के अनुसार दी जा रही छूट मिलती रहेगी। इससे करीब 7 हजार करोड़ रुपए का भार आएगा।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *