ज्ञान भवन में लायन्स क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई के 42 वें वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ
बिहार हूं मैं कविता से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
वांट टू डांस पटना की टीम के द्वारा गणेश वंदना का किया गया मंचन
कुशल नेतृत्व ही परिवार को आगे बढ़ता है, क्लब भी हमारा परिवार है : डॉ. मधेश्वर सिंह
पटना, 18 मार्च 2023 : ज्ञान भवन, पटना में लायन्स क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई के 42 वें वार्षिक सम्मेलन का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 18 मार्च और 19 मार्च तक किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्व शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखकर किया गया। साथ ही सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर उत्साहवर्धन का सांकेतिक संदेश दिया गया। इसके उपरांत वांट टू डांस पटना की टीम के द्वारा गणेश वंदना कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लॉयन जे पी सिंह अपनी और क्लब के सफलता की बात रखते हुए सभी सदस्यों को आगे सही तरीके से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. मधेश्वर सिंह ने कहा कि सदस्यों के कार्यशैली काफी ही सराहनीय है आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहे ईश्वर से यही कामना करता हूं। कुशल नेतृत्व ही परिवार को आगे बढ़ता है, इसलिए सभी सदस्य इसकी जिम्मेदारी समझ इस क्लब से जुड़ें जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन करें। वही VDG-2लॉयन गणवंत मल्लिक ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारा क्लब एक परिवार है तो हमें परिवार की तरह जीना भी सीखना चाहिए। क्लब के सदस्यों का चुनाव होता है और होता रहेगा पर हमारा संबंध टूटना नही चाहिए और सभी को उचित सम्मान देना हम सदस्यों की जिम्मेदारी है।
उक्त कार्यक्रम के दौरान सुबह में क्विज एवं, आर.सी., जेड. सी., पी.एस.टी के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम में विजेताओं को सर्टिफिकेट एवं अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में वीडीजी 1 लॉयन विनोद अग्रवाल, आईपीडीजी लॉयन नम्रता सिंह, कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव कुमार सिंह, वीणा गुप्ता, लॉयन आर सी सिन्हा, पीएमसीसी लॉयन लेखा शर्मा के साथ लॉयन क्लब के अन्य गणमान्य अतिथि भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट पीआर लॉयन गीता शर्मा ने किया।